श्रीलंका: 8 सिलसिलेवार धमाके, 200 से ज्यादा की मौत, 450 घायल

रविवार को श्रीलंका 8 सिलसिलेवार धमाकों से दहल गया। राजधानी कोलंबो में चर्च और होटलों में हुए धमाके में अब तक 207 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में कई की हालत गंभीर है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाके में 35 विदेशियों की भी मौत की पुष्टि हुई है। छह धमाके स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:45 बजे हुआ। बाकी के दो धमाके ढाई बजे के करीब हुए। 2009 में तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानि लिट्टे के खात्मे के बाद सबसे बड़ा हमला है। मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हमले के फौरन बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने फौरन कैबिनेट की बैठक बुलाई और मौजूदा हालात पर चर्चा की। हमले के बाद से ही वहां सोशल मीडिया पर अस्थायी बैन लगाने के साथ ही देशभर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा मौजूदा हालात से निपटने के लिए पुलिस और डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। इसके साथ ही सोमवार और मंगलवार को सरकारी स्कूलों को बंद रकने का आदेश दिया गया है।

श्रीलंका में हुए धमाके की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्षों की निंदा की है। पीएम मोदी ने फोन पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और पीएम रानिल विक्रमसिंघे से बात की। इसके साथ ही ट्वीट कर हमले की कड़ी निंदा की।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्वीट कर बताया कि मंत्रालय हालात पर नजर रखे हुए है। कोलंबो में स्थित भारतीय उच्चायुक्त के साथ लगातार संपर्क में किया जा रहा है। विदेश मंत्री के अलावा भारतीय उच्चायोग भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। एंबेसी ने नागरिकों की मदद के लिए नंबर भी जारी किया है। +94777903082, +94112422788, +94112422789, +94777902082, +94772234176 इन नंबरों पर फोन कर आप अपनों की जानकारी ले सकते हैं।

कई देशों ने जताई संवेदना

पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसे के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.