फोटो: सोशल मीडिया
ड्रग्स कनेक्शन मामले में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एनसीबी ने उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार इसकी जानकारी दी है। बार्टेल के तथाकथित ड्रग पेडलर अगिसियालोस डेमेट्रिएडिस संग नियमित रूप से संपर्क में रहने की बात कही जा रही है, जिन्हें एनसीबी द्वारा 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। अगिसियालोस अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिएडिस के भाई हैं।
बार्टेल बांद्रा में रहते हैं और पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। गुरुवार को एनसीबी द्वारा बार्टेल से पूछताछ की गई थी और शुक्रवार को उसी मामले के संदर्भ में उन्हें अरेस्ट किया गया, जिसमें पिछले तीन महीने से हो रही एनसीबी की जांच में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कम से कम 20 अन्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.