चंपावत की ये मिठाई खूब हो रही है मशहूर! सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हुए इसके मुरीद

चंपावत जिले में मंडुए के आटे से बनने वाली मिठाई खूफ मशहूर हो रही है। गरम तासीर वाला मंडुवा पहाड़ को अब पहचान दे रहा है।

आटे के रूप में इसका इस्तेमाल तो हो ही रहा है, लेकिन अब मंडुवे की मिठाई लोगों के मुंह की मिठास को बढ़ा रही है। मंग बढ़ते ही मंडुवे का भाव भी बढ़ गया है। ऐसे में जिले के किसानों की आर्थिक हालत में भी सुधार होने की उम्मीद जगी है।

चंपावत में तिवारी स्वीट द्वारा तैयार की गई मंडुवे के आटे की सोन पापड़ी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश भी मुरीद हो गए हैं। सीएम ने चंपावत दौरे के दौरान तिवारी स्वीट द्वारा तैयार की गई मिठाई की तारीफ की। उधर, पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा फेसबुक के माध्यम तिवारी स्वीट की मंडुवे की मिठाई खाते हुए वीडियो अपलोड किया गया था।

पहाड़ में मंडुवे की फसल काफी बड़ी मात्रा में होती है। किसान मंडुवे को औने पौने दामों में बेच दिया करते थे या जानवरों को खिला देते थे। लेकिन अब मंडुवा किसानों की किस्मत बदल रहा है। भरपूर मांग की वजह से अब इसकी कीमत गेहूं से डेढ़ गुना ज्यादा हो गई है। चंपावत में गेहूं का आटा 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, मंडुवे के आटे की कीमत 40 से 45 रुपये किलो हो गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.