एक्टर आयुष्मान खुराना के खिलाफ केस दर्ज

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म बाला को लेकर मुश्किल में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

असिस्टेंट डायरेक्टर कमलकांत चंद्र ने पुलिस में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कमलकांत का कहना है कि मामला कोर्ट में है और फैसले से पहले आयुष्मान खुराना ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। आपको बता दें कि कमलकांत चंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में आयुष्मान खुराना, डायरेक्टर अमर कौशिक और फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान के खिलाफ फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

अपनी शिकायत में कमलकांत ने कहा है कि केस की सुनवाई पिछली बार 19 अप्रैल को हुई थी। तब इन लोगों ने अदालत में कहा था कि फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। उसे पूरा होने में वक्त लगेगा। ऐसे में इन लोगों ने इतनी जल्दी फिल्म की शूटिंग कैसे शुरू कर दी। फिल्म की शूटिंग 6 मई को शुरू हो गई है। इतनी जल्दी स्क्रिपटिंग पूरी होना मुमकिन नहीं है। इन लोगों ने कोर्ट को गलता जानकारी दी थी। गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना ने कुछ समय पहले ट्वीट कर बाला फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी।

इस पूरे मामले में आयुष्मान की लीगल टीम का कहना है कि मामला कोर्ट में है तो वो इस पर कुछ कमेंट नहीं करेंगे। साथ ही उनकी टीम का ये भी कहना है कि उनकी स्क्रिप्ट ओरिजनल है और इसे वो कोर्ट में दिखाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.