बिग बॉस 14: घर के स्विमिंग पूल से जुड़े हैं कई बड़े ‘ड्रामों’ के राज, जानते हैं आप?

पारंपरिक रूप से बिग बॉस का घर ऐसा रहा है, जहां कुछ न कुछ नाटकीय घटनाएं घटती रहती हैं और उसमें स्विमिंग पूल भी अपना किरदार निभाता है।

शो का सीजन 14 कोई अपवाद नहीं रहा है, जिसमें अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच ड्रामा केंद्रबिंदु स्विमिंग पूल बना। अर्शी को शो में विकास को तंग करते हुए देखा गया था और इसी कारण विकास ने अर्शी को पूल में धकेल कर बदला लिया था। अर्शी इससे पहले साझा कर चुकी हैं कि उन्हें पानी से डर लगता है। हालांकि घटना के अगले दिन, वह इत्मीनान से तैरती देखी गई।

शो में पूल को खूब भुनाया गया है। सीजन 13 में शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी ने इसी पूल से शो का तापमान बढ़ाया था। ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन से लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे हालिया सीजन तक पूल प्रतियोगियों के बीच बहुत लोकप्रिय रहा है। सीजन एक में अनुपमा वर्मा हॉट बिकनी में सिजलिंग लग रही थीं और आर्यन वैद के साथ उनकी केमिस्ट्री देखी गई थी।

राहुल महाजन और पायल रोहतगी, जो शो के दूसरे सीजन का हिस्सा थे, उन्हें ज्यादातर पूल में देखा गया। उनकी एक तस्वीर, जिसमें राहुल पूल में पायल को पीछे से गले लगाते नजर आए थे, हफ्तों तक वायरल रही। सबसे यादगार पल वह था, जब सनी लियोनी ने पूल का आनंद लिया था। उन्होंने बिग बॉस के साथ भारतीय शोबिज में अपनी शुरुआत की। शो में उनके पोल डांस ने भी सुर्खियां बटोरीं थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.