बागेश्वर गरुड़ के कनखोला के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है।
उद्घाटन मैच बाड़ेश्वर और मटेना के बीच खेला गया। बाड़ेश्वर ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने नाम किया। बाड़ेश्वर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर मटेना के सामने 75 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए मटेना की पूरी टीम मात्र 63 रनों पर सिमट गई। बाड़ेश्वर की टीम ने 12 रनों से मैच जीत लिया। इससे पहले नवयुवक मंगल दल के संरक्षक चंद्रशेखर बड़सीला ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रिकेट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य दिनेश जोशी, संजय बड़सीला, हेम चंद्र जोशी, प्रमोद भट्ट, विवेकानंद जोशी, पप्पू पांडे, सोनू खोलिया, नागेंद्र नेगी, प्रकाश गिरी, दिनेश खोलिया, नवीन खोलिया वगैरह थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.