BJP सांसद को एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से क्यों मांगनी पड़ी माफी?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग के अलावा अपनी मुखर आवाज के लिए जानी जाती हैं। वो मोदी सरकार की भी बड़ी आलोचक हैं। उनकी आलोचना की वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है।

कई बार तो बीजेपी समर्थक भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। कुछ दिनों पहले एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया गया, लेकिन सरकार की आलोचना करने की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक पोस्ट की वजह से। दरअसल स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपनी फोटो लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए।’

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने अभद्र कमेंट किया। जिसे उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बीजेपी के सांसद लल्लू सिंह ने लाइक किया। लल्लू सिंह के इसी लाइक पर वो बिफर गईं। स्वरा भास्कर ने लल्लू सिंह को लताड़ते हुए लिखा, ‘माननीय सांसद महोदय लल्लू सिंह। आप लोकसभा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र की नगरी का प्रतिनिधित्व करते हैं। महिलाओं के साथ छेड़खानी करती हुई, बलात्कारी मानसिकता दर्शाती हुई और इस देश के साइबर कानून के हिसाब से साइबर जगत में यौन उत्पीड़न करती हुई इस घटिया ट्वीट को लाइक करके आप ऐसी ओछी हरकतों को प्रोत्साहन दे रहे हैं।’

स्वरा भास्कर यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘आप मेरे पिता की उम्र हैं। इसके साथ ही संसद का हिस्सा हैं। आपको महिलाओं की इज्जत करने का उदाहरण देना चाहिए। राम राज्य के संस्कारों का प्रतीक बनना चाहिए ना कि संड़कछाप गुंडई की वाह-वाही करनी चाहिए। यह ना तो आपको शोभा देता है ना ही आपके पद के अनुकूल है।’ इस ट्वीट के साथ स्वरा भास्कर ने बीजेपी सांसद के लाइक का स्क्रीन शॉट भी लगाया।

अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद लल्लू सिंह ने तुरंत ट्वीट के जरिए माफी मांगी। उन्होंने लिख, ‘यह कृत्य अनजाने में स्क्रॉल करते वक्त हुआ होगा, जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचना नहीं है। आप मेरे सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के बारे में स्वयं पता कर सकती हैं।’

बीजेपी सांसद के इस माफीनामे के बाद स्वरा भास्कर ने फिर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बहुत धन्यवाद लल्लू सिंह जी, आपकी सफाई के लिए। इस शालीन प्रतिक्रिया के लिए भी आपका धन्यवाद।’

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.