दमदार किरदार के साथ आयुष्मान खुराना लेकर आ रहे हैं ‘Article 15’, देखें टीजर

बॉलीबुड के उभरते हुए सितारों की बात करें तो उनमें से आयुष्मान खुराना एक हैं। इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि आयुष्मान खुराना में हुनर का भंडार है, और वो फिर से इस बात को साबित करने के लिए अपनी नई फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं।

आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ‘आर्टिकल 15’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आयुष्मान एक अलग ही किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्याम खुराना एक दमदार पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

आयुष्मान ने फिल्म का टीजर ट्वीट करते हुए लिखा, “धर्म, नस्ल, जाति, लिंग, जन्मस्थान एक ऐसा देश है, जहां पर कोई भी भेदभाव नहीं होगा, अब फर्क लाएंगे।”

उनके इस ट्वीट से ही ये बात साफ हो रही है कि उनकी आने वाली फिल्म लोगों के लिए एक बहुत अच्छा मैसेज लेकर आएगी और उस मैसेज को बखूबी आयुष्मान दर्शकों तक पहुंचाएंगे। आयुष्मान की पिछली दो फिल्में ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। दोनों ही फिल्मों को लेकर आयुष्यमान ने दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी थीं।

इस फिल्म के टीजर में ‘आर्टिकल 15’ के बारें में बताया गया है। टीजर में कई अलग-अलग समुदाय और राजनीतिक दलों के लोगों को वाद-विवाद करते हुए दिखाया गया है। आयुष्मान अलग-अलग तरह की फिल्में चुनते हैं, जिसमें उनके किरदार भी काफी अलग होते हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। अब देखने वाली बात ये होगी कि आयुष्यमान इस फिल्म के जरिए जनता पर किस तरह की छाप छोड़े हैं।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.