अभिनेत्री एली अवराम ने हॉट तस्वीर शेयर कर अपने जन्म को लेकर किया ये दावा

बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में इस बात का दावा किया है कि उनका जन्म किसी जकूजी में हुआ है।

शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा की गई अपनी एक तस्वीर में अभिनेत्री को एक हॉट पिंक कलर की बिकिनी पहने हुए जकूजी में पानी से खेलते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर के कैप्शन में एली ने लिखा है, “अपने वॉटर बेबी होने के समय को पुन: जी रही हूं। हां, सच्चाई यही है कि मैं एक जकूजी में पैदा हुई हूं।”

इंस्टाग्राम पर एली के प्रशंसकों द्वारा उनकी इस तस्वीर को खूब सराहा जा रहा है। स्वीडिश और ग्रीक मूल की इस अभिनेत्री ने हाल ही में साझा किया था कि वह स्वीडन की एक शॉर्ट फिल्म ‘विद यू’ में अभिनय करती नजर आएंगी।

साल की शुरुआत में उन्हें मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मलंग’ में देखा गया था। बॉलीवुड के अलावा, वह तमिल फिल्म ‘पेरिस पेरिस’ और कन्नड़ फिल्म ‘बटरफ्लाई’ में भी बीते समय में नजर आ चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.