IPL-13 : क्रिस गेल टी-20 में ये कारनामा करने वाले क्रिकेट इतिहास में पहले बल्लेबाज बने

क्रिस गेल शुक्रवार को टी-20 प्रारूप में 1000 रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी 99 रनों की पारी में आठ छक्के लगाए, जिसमें सातवां छक्का लगा उन्होंने 1000 छक्के पूरे किए। गेल ने इस मुकाम के बाद कहा, “1000 छक्के, मुझे रिकार्ड के बारे में नहीं पता था।”

उनके पीछे उनके देश के ही केरन पोलार्ड हैं। लेकिन पोलार्ड काफी दूर हैं। पोलार्ड के नाम टी-20 में 690 छक्के हैं। गेल ने अपनी 99 रनों की पारी में 72 रन तो सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए। उन्होंने आठ छक्कों के अलावा छह चौके मारे।

अपनी पारी के बारे में गेल ने कहा, “99 के स्कोर पर आउट होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चीजें होती रहती हैं, लेकिन यह एक अच्छी गेंद थी, मुझे फिर भी अच्छा लग रहा है। ईमानदारी से कहूं तो, यह खेल का मानसिक पहलू है और यही मुझे आगे खेलने के लिए प्रेरित करता है। मैं क्रिकेट का उसी तरह लुत्फ ले रहा हूं। मैं आईपीएल ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.