एक्ट्रेस जैकलनी फर्नांडिस लॉन्च करेंगी अपना यूट्यूब चैनल, इस तरह के वीडियो अपलोड करेंगी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही यूट्यूब चैनल लॉन्च करेंगी। इस चैनल के जरिए वो फिल्म इंडस्ट्री में आने वालों को बताएंगी कि उन्हें क्या करना चाहिए।

इसके साथ ही एक्ट्रेस बनने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है। इस तरह के वीडियो में जैकलीन ये भी बताएंगी कि उन्होंने अपने करियर में क्या कुछ सीखा और सुबह दिन की शुरुआत से लेकर बाकी तमाम चीजों पर वह ब्लॉग शेयर करेंगी। जैकलीन ने कहा वो सब कुछ करेंगी जिससे सकारात्मकता फैलाई जा सके।

जैकलीन अपने यूट्यूब चैनल पर ब्यूटी टिप्स से लेकर अपने फैशन सेंस, अपनी फिटनेस, ट्रैवल और इसी तरह की ढेरों बातें शेयर करेंगी। जैकलीन एक हफ्ते से लेकर 10 दिनों में एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया करेंगी।  आपको बता दें कि जैकलीन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टवि रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। जबकि ट्विटर पर उनके तकरीबन 1.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस से पहले फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने यूट्यूब पर डेब्यू किया है। आलिया ने वीडियो शेयर करके बताया था कि वह अपनी रूटीन लाइफ के बारे में ब्लॉग शेयर करके इस चैनल पर फैन्स के साथ टच में रहेंगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन फिल्म ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ जल्द नजर आएंगी। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है और अब तक इसका एक पोस्टर भी रिलीज नहीं किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.