Categories: EntertainmentNews

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में बेटी आराध्या के साथ ‘जलपरी’ बनीं ऐश्वर्या राय ने बिखेरे जलवे, देखें

ऐश्वर्या राय ने की खूबसूरती के चर्चे हर जगह और हमेशा होते हैं और अब उनकी खूबसूरती के चर्चे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी हो रहे हैं।

जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन हर जगह अपने जलवे बिखेरतीं नज़र आती हैं, तो वहीं उनकी सात साल की बेटी आराध्या बच्चन में उनकी छवी देखने को मिलती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई जगह अपनी बेटी के साथ दिखती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उनकी लुक को देखर लोग तारीफ करते नहीं थके।

ऐश्वर्या ने जीन-लुईस सबाजी की ड्रेस के साथ गोल्डन मर्मेड (सुनहरी जलपरी) के लुक में नज़र आईं। जीन-लुईस सबाजी के गोल्डन कलर के मैटेलिक गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन जलपरी जैसी ही लग रहीं थीं। वहीं उनकी बेटी आराध्या पीले रंग की असिमिट्रिकल ड्रेस में बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुले बाल के साथ न्यूड लिप शेड, बोल्ड मस्कारा लगाया हुआ था। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “हमेशा मेरी सनशाइन,लव यू।”

ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हीना खान ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने जलवे बिखेरे।

dixitmona

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

7 days ago

This website uses cookies.