विवेक ओबेरॉय ने बताया आखिर क्यों ऐश्वर्या के मीम पर माफी नहीं मांगेंगे?

ऐशवर्या राय के विवादित मीम को लेकर देश में मचे हगामें के बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें कुछ गलत नहीं लगता है, इसलिए वो माफी नहीं मांगेंगे।

विवेक ने कहा है कि उन्होंने कोई अश्लील तस्वीर नहीं शेयर की है, जिसकी वजह से लोग उनसे माफी मांगने को कह रहे हैं। मीम शेयर कर चौतरफा आलोचना झेल रहे ओबेरॉय ने कहा कि अगर उन्हें कोई ये बता दे कि उन्होंने क्या गलत किया है, इसके बाद वो माफी मांग लेंगे।

मीम को लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर के बयान पर जवाब देते हुए विवेक ओबरॉय ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि सोनम जब से अपने मेकओवर पर काम कर रही हैं तब से वो महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम कर रहे हैं। ओबेरॉय ने सोनम को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने काम पर फोकस करना चाहिए।

विवेक ओबेरॉय के मीम ट्वीट करने के बाद महिला आयोग भी हरकत में है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अगर विवेक ओबेरॉय ने माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ आयोग लीगल एक्शन लेगा।

क्या है मामला?

दरअसल विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी से जुड़ी तस्वीर को एग्जिट पोल से जोड़कर शेयर किया। तस्वीर में तीन कोलाज बने हैं। ओपिनियन पोल में ऐश्वर्या को सलमान खान के साथ, जबकि दूसरी तस्वीर में जिसमें एग्जिट पोल लिखा है ऐश्वर्या को विवेक ओबेरॉय और आखिरी तस्वीर में अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया है। इस तस्वीर में रिजल्ट लिखा गया है।

इस तस्वीर को शेयर करने के बाद से विवेक ओबेरॉय लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.