ऐश्वर्या राय ने की खूबसूरती के चर्चे हर जगह और हमेशा होते हैं और अब उनकी खूबसूरती के चर्चे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में भी हो रहे हैं।
जहां एक तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन हर जगह अपने जलवे बिखेरतीं नज़र आती हैं, तो वहीं उनकी सात साल की बेटी आराध्या बच्चन में उनकी छवी देखने को मिलती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई जगह अपनी बेटी के साथ दिखती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उनकी लुक को देखर लोग तारीफ करते नहीं थके।
ऐश्वर्या ने जीन-लुईस सबाजी की ड्रेस के साथ गोल्डन मर्मेड (सुनहरी जलपरी) के लुक में नज़र आईं। जीन-लुईस सबाजी के गोल्डन कलर के मैटेलिक गाउन में ऐश्वर्या राय बच्चन जलपरी जैसी ही लग रहीं थीं। वहीं उनकी बेटी आराध्या पीले रंग की असिमिट्रिकल ड्रेस में बहुत ही प्यारी लग रही थीं।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुले बाल के साथ न्यूड लिप शेड, बोल्ड मस्कारा लगाया हुआ था। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “हमेशा मेरी सनशाइन,लव यू।”
ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और हीना खान ने भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने जलवे बिखेरे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.