एक्टर सोनू सूद ने फिर दिखाया बड़ा दिल, पहाड़ से हुई मदद की पुकार, बच्ची की जिंदगी बचाने को बढ़ाया हाथ

सोनू सूद ने रुड़की के एक बच्ची की जान बचाने में मदद की है। दरअसल रुड़की की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले नीलेश मिश्रा की बेटी की मदद के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं।

सोनू सूद दिल खोल कर लोगों की मदद करते हैं ये हम सभी जानते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन लगने के बाद से ही वो लगातार मुसीबत में फंसे हर शख्स की मदद कर रहे जो उनसे मदद की मांग करते हैं। इस बार सोनू सूद ने रुड़की के एक बच्ची की जान बचाने में मदद की है। दरअसल रुड़की की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले नीलेश मिश्रा की बेटी की मदद के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। ऑस्टियोजेनिक सर्कोमा के दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची के जनवरी तक के इलाज के लिए सोनू सूद की टीम ने एक लाख 22 हजार का चेक बच्ची के पिता को मुंबई में सौंपा है। ट्विटर के जरिए सोनू सूद से संपर्क करने वाले डॉ. संजय अग्रवाल और पिता बच्ची के पिता ने सोनू सूद का दिल से आभार जताया है।

निलेश मिश्रा मथुरा जिले के नंद गांव ब्लॉक के गांव नगला तिवारी के रहने वाले हैं और वो अनुबंध के तौर पर IIT रुड़की में गार्ड की नौकरी की। इसके बाद फरवरी तक भगवानपुर की एक दवा कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनका परिवार गांव में ही रह रहा है। उनकी बेटी चाहत करीब ढाई साल से ऑस्टियोजेनिक सर्कोमा नाम की हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के कैंसर की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इसका प्रभाव बच्ची के बाएं पैर पर है। दरअसल, बच्ची एक बार साइकिल चलाते हुए गिर गई थी। उसके बाद उसका इलाज कई जगह पर हुआ, लेकिन वो ठीक नहीं हुई, बल्कि बीमारी बढ़ती ही गई।

इसके बाद बच्ची को फोर्टिस हॉस्पिटल, दिल्ली में रेफर किया गया वहां से उसे टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई रेफर किया गया। अगस्त में संक्रमण बढ़ने पर बेटी के बाएं पैर को काटना पड़ा। निलेश मिश्रा की आय काफी कम होने और इलाज के चलते नौकरी नहीं कर पाने से भारी आर्थिक तंगी आ गई। ऐसे में फोर्टिस अस्पताल की चिकित्सक डॉ. साधना अग्रवाल के पति डॉ. संजय अग्रवाल ने उनकी मदद की कोशिश की और किसी तरह फिल्म अभिनेता सोनू सूद से संपर्क कर लिया। सोनू सूद ने मदद के दौर पर एक लाख 22 हजार का चेक दिया है। साथ ही ये भरोस भी दिया कि जरूरत पड़ने पर और मदद की जाएगी

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.