अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम से जानी जाएगी देश की राजधानी की ये सड़क

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत की राजपूत की आज 35वीं जयंती है।

इस दिन को खास बनाने के लिए साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक बड़ा फैसला किया है। अब साउथ दिल्ली के एंड्रयूज गंज की एक सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर होगा। दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और काउंसलर अभिषेक दत्त ने पिछले साल सितंबर में सड़क के नामकरण का प्रपोजल दिया था। जिसे साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अब को पास कर दिया।

अभिषेक ने मांग की थी कि सुशांत सिंह राजपूत इंजीनियरिंग के छात्र थे और दिल्ली से उनका रिश्ता रहा है। इसलिए एंड्रयूज गंज वार्ड में रोड नंबर 8 जो एंड्रयूज गंज से लेकर इंदिरा कैंप तक की सड़क है का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर कर दिया जाए।

आपको बता दें कि इसके पहले बिहार में भी सुशांत के नाम पर सड़क का नाम रखा जा चुका है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पटना के राजीव नगर मोहल्ले में एक चौक का नाम सुशांत के नाम पर रखा है। जिसका बोर्ड करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने चौक पर लगाया गया था। राजीव नगर के रोड नंबर-6 में ही सुशांत का मकान है। गौरतलब है कि सुशांत पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के मामले में लगातार 7 महीने से सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी एजेंसियां जांच कर रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.