नैनीताल: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में उमड़े सैलानी, पसंद आ रही ऊंट सफारी

कोरोना को लेकर जैसे-जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं, वैसे-वैसे जिंदगी पटरी पर लौट रही है। धीरे-धीरे लोग घूमने-फिरने भी निकल रहे हैं।

नए साल में नैनीताल के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों की तादाद बढ़ी है। रामनगर के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में आने वाले पर्यटक ऊंटों की सवारी का आनंद ले रहे हैं। हालांकि पार्क प्रशासन इससे पहले हाथियों की सवारी कराता था, लेकिन साल 2017 से हाथी की सवारी पर रोक के बाद अब पर्यटक ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं।

बता दें कि साल 2017 में ढिकाला क्षेत्र में एक जंगली टस्कर हाथी ने पालतू हथिनी पर हमला कर दिया था। इसी वजह से सुरक्षा को देखते हुएएक एनजीओ ने हाथी सफारी पर हाईकोर्ट में आपत्ति डाल दी थी। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में हाथी सफारी पर पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंध लगा दिया था।

सैलानियों को ऊंट की सफारी करवाने वाले इस्लामुद्दीन का कहना है कि ऊंटों की सवारी करवा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। साथ ही ऊंटों को भी पाल रहे हैं। उनका मानना है कि लॉकडाउन के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.