100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सुशांत और श्रद्धा की ‘छिछोरे’, ‘ड्रीम गर्ल’ की भी शानदार कमाई

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ लोगों को काफी भा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्म शानदार कमाई कर रही हैं।

कमाई के मामले में फिल्म ने 12वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘छिछोरे’ की 12वें दिन की कमाई 4.11 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में इंटर कर गई। फिल्म की अब तक की कुल कमई 102.19 करोड़ की है।

इस हफ्ते रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रह है। रिलीज  के पांचवे दिन यानि मंगलवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 59.40 कोरड़ रुपए की हो गई है। इस फिल्म के भी 100 करोड़ के क्लब में पहुंचने की काफी उम्मीद है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘दंगल’ बनाकर चर्चा में आए निर्देशक नितेश तिवारी ने ही ‘छिछोरे’ का भी निर्देशन किया है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। इनके अलावा नवीन पोलिशेट्टी, वरुण शर्मा, ताहिर भसीन और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल में हैं। फिल्म में सुशांत और श्रद्धा के बेटे का किरदार मोहम्मद समद ने निभाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.