ये खबर फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वालों के लिए है

अगर आप आप Whatsapp और फेसबुक के यूजर हैं और सोशल साइट्स पर स्टेटस लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आप अपने Whatsapp स्टेटस को फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फेसबुक ने अपनी ब्रांडिंग के तहत फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम को एक करने का विजन दिया था। अब एक तरह से इसकी शुरुआत हो रही है। जून के महीने पर वॉट्सऐस एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के तहत चुनिंदा यूजर्स को इस फीचर का एक्सेस दिया गया था। अब इस फीचर को वॉट्सऐप के लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में उपलब्ध करा दिया गया है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम स्टोरीज को फेसबुक स्टोरीज में शेयर करने का विकल्प पहले से ही उपलब्ध है।

Whatsapp स्टेटस को फेसबुक स्टोरीज में कैसे शेयर करें?

इसके लिए सबसे पहले आपको Whatsapp के ‘माय स्टेटस’ के ऑप्शन में जाना होगा। फिर  जिस स्टेटस को आप फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं उसके बगल में दिखने वाले हैमबर्गर आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां जाकर आपको ‘शेयर टू फेसबुक’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग के साथ आपका फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर नजर आएगा। यहां पर आपको ये ऑप्शन भी मिलेगा कि आप इसे किसके साथ शेयर करना चाहते हैं। जैसे कि पब्लिक, फ्रेंड्स एंड कनेक्शन्स, फ्रेंड्स, कस्टम। इसके बाद आप स्टोरी शेयर करने के लिए ‘शेयर नाउ’ पर क्लिक करें।

जिस तरह से Whatsapp का स्टेटस एक बार शेयर करने के बाद 24 घंटे के लिए दिखता है। उसी तरह ही Whatsapp स्टेटस फेसबुक स्टोरी के तौर पर पोस्ट होने के बाद 24 घंटों के लिए रहेगा। यहां एक खास बात ये है कि स्टेटस को ओरिजनल वॉट्सऐप स्टेटस को डिलीट करने के बाद भी फेसबुक स्टेटस मौजूद रहेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.