आपको पता है एक फिल्म के लिए कितनी ज्यादा फीस लेते हैं ये सितारे?

बॉलीवुड इंडस्ट्री लोगों अपनी रंगीन दुनिया के लिए जितनी आकर्षित करती है। उससे कहीं ज्यादा मेहनत सितारे कामयाबी पाने के लिए करते हैं।

अपने बलबूते फिल्म को हिट कराने वाले ये सितारे महंगी फीस भी लेते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये सितारे कितना कमा लेते हैं। हम आपको बताते हैं कि एक फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस कितना चार्ज करते हैं।

कितनी फीस लेते हैं ऋतिक रोशन?

ऋतिक रोशन नाम के मोहताज नहीं है। कई हिट फिल्में देने वाले ऋतिक करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। ऋतिक रोशन ने अब तक कोई मिल गया, कृष और धूम 2 जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। खबर है कि यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म के लिए इस अभिनेता ने अपनी फीस 40 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 48 करोड़ कर दी है।

कितना चार्ज करते हैं रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह ने इस वक्त बॉलीवुड में अलग धाक जमा रखी है। कई हिट फिल्में देने के बाद अब वो फीस नहीं बल्कि फिल्म के मुनाफे का एक हिस्सा ले रहे हैं। खबर है कि फिल्म 83 के लिए उन्होंने प्रोड्यूसर के साथ फिल्म के मुनाफे का एक हिस्सा लेने की डील साइन की है। ऐसा बॉलीवुड के बहुत बड़े एक्टर्स करते हैं। अब रणवीर सिंह भी उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जो फिल्म के मुनाफे का हिस्सा लेते हैं।

वरुण धवन की फीस कितनी है?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का युवाओं में अलग ही क्रेज है। लगातार हिट फिल्में देने के बाद उनके करियर का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खबर है कि वो रेमो डीसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में 21 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। इतनी ज्यादा फीस लेने वाले वो अपनी जेनरेशन के इकलौते एक्टर हैं।

करनी कपूर कितना लेती हैं?

करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनके करोड़ों फैंस हैं। शादी के बाद बीच में कुछ दिनों के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। अब फिर वो बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना की साल 2018 में आई कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद उन्होंने अपनी फीस 50 फीसदी तक बढ़ा दिया है। खबर है कि वो करण जौहर की फिल्म तख्त के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण की फीस कितनी है?

दूसरी अभिनेत्रियों की तरह फिल्म इंडस्ट्री की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने भी फीस बढ़ा दी है। दीपिका पादुकोण अपने नए प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं। वो डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वो कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में नजर आएंगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए दीपिका ने 14 करोड़ रुपये चार्ज किया है। इससे पहले 11 से 13 करोड़ रुपये एक फिल्म के लिए चार्ज करती थीं।

कंगना रनौत की फीस क्या है?

कंगना रनौत ने अपने अभिनय से एक अलग ही छाप छोड़ा है। ये मुखर अभिनेत्री अपनी फिल्मों के लिए अब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा चार्ज कर रही है। कंगना रनौत इस साल के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में काम कर रही है। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 24 करोड़ रुपये की फीस ली है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.