पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग करेंगी कंगना रनौत

सतपुड़ा की खूबसूरत वादियों में बसी विद्युत नगरी सारनी और कोल नगरी पाथाखेड़ा की खूबसूरती आगामी दिनों में फिल्मों में देखने को मिलेगी।

कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग प्रस्तावित है। यह वादियां मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हैं। बैतूल के कलेक्टर राकेश सिंह से फिल्म यूनिट के लोगों ने मुलाकात की और फिल्म की शूटिंग के लिए प्रस्तावित तैयारियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने टीम को आश्वस्त किया कि आवश्यक अनुमतियां और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग में जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में फिल्म निर्माण से जहां एक ओर यहां की खूबसूरती फिल्मी दुनिया में प्रदर्शित होगी, वहीं अन्य फिल्म निर्माता भी फिल्म शूटिंग के लिए आकर्षित होंगे। दूसरी ओर, जिले में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

फिल्म शूटिंग यूनिट के जुल्फिकार ने बताया कि गुरुवार को उनकी टीम ने कलेक्टर से मुलाकात की है और फिल्म निर्माण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट हैं, डायरेक्टर रजनीश घई हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.