क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पार्थिव पटेल ने बताया अब वो क्या करेंगे

क्रिकेट के सभी ऑर्मेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल अब टैलेंट स्काउट के रूप में मौजूदा आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं

वो पांच बार की चैम्पियन के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करेंगे। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि पटेल अब टीम के कोचिंग स्टाफ और स्काउट ग्रुप के साथ मिलकर काम करेंगे। वो 2015 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और दोनों बार टीम ने खिताब जीते थे।

35 साल पटेल ने कहा, “मैंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाया था, जो तीन साल चैंपियन टीम के साथ मेरी यादों के रूप में जुड़ी हुई है। अब समय आ गया है कि मैं अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करूं। इस अवसर के लिए मैं मुंबई इंडियंस प्रबंधन आभारी हूं।”

इसे भी पढ़ें: इन दो खिलाड़ियों के कारण चौपट हो गया था पार्थिव पटेल का पूरा करियर, कई बार तो चयन तक नहीं हुआ

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, ” हमारे पास मुंबई इंडियंस में खेलने के दौरान उनके क्रिकेटिंग दिमाग को चुनने का अवसर था। अपने स्काउटिंग सिस्टम को बढ़ाने के लिए मैं उनके योगदान को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। पार्थिव हमारी विचारधारा को समझते हैं।”

पटेल आईपीएल में कुल छह फ्रेंचाइजियों के लिए खेला चुके हैं। वह तीन बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2010 में और मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017 में उन्होंने खिताब जीते हैं।

पटेल ने कुल 139 आईपीएल मैच खेले हैं। इतने आईपीएल मैचों में पटेल के बल्ले से 2848 रन निकले हैं जिसमें 13 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस सीजन भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच नहीं खेले थे।

पटेल ने 2002 में इंग्लैंड में 17 साल की उम्र में टेस्ट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी-20 मैच खेले हैं। वह आखिरी बार जोहान्सबर्ग में 2018 में भारतीय टीम के लिए खेले थे। इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। भारत ने जब 2018-19 में आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी तब भी वह टीम का हिस्सा थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

6 days ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

6 days ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

6 days ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

6 days ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.