कपिल शर्मा जल्द करेंगे डिजिटल डेब्यू, खुद की घोषणा, देखें वीडियो

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका ये डेब्यू प्रोजेक्ट कॉमेडी स्पेशल है या सीरीज या फिल्म है।

कपिल शर्मा ने कहा है, “मैं नेटफ्लिक्स के साथ पहली बार जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। साल 2020 दुनिया भर के लोगों के लिए खासा उतार-चढ़ाव वाला रहा है और मेरा मकसद है कि मैं लोगों को उनकी चिंताओं को भूलकर प्यार, हंसी और सकारात्मकता के साथ इस नए साल का स्वागत करने में मदद करूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा से स्ट्रीमिंग क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के साथ काम करना चाहता था, लेकिन मेरे पास उनका नंबर नहीं था। यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के करीब है इसके बारे में ज्यादा बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।”

कपिल ने यह खबर सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। उन्हें इस घोषणा का एक वीडियो पोस्ट किया है। उनका कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ 2016 से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। इसके अलावा वे ‘किस किसको प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.