IND Vs AUS: रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी! अगर ऐसा हुई तो ऑस्ट्रेलिया की हालत हो जाएगी पतली

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टस्टे में बड़ा शतक लगा सकते हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच खेला जाना है। लक्ष्मण ने कहा कि अगर रोहित शर्मा अच्छे तरीके से नई गेंद का सामना कर लेते हैं तो वो एक बड़ा शतक लगा सकते हैं। आईपीएल में चोटिल होने की वजह से रोहित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दोनों मैचों में नहीं खेल पाए थे। रोहित को अब मयंक अग्रवाल की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है।

लक्ष्मण ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, “निश्चित रूप से एक बल्लेबाज को लाना होगा। मुझे लगता है कि रोहित शर्मा शायद मयंक अग्रवाल की जगह पर आएंगे क्योंकि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद से ही रोहित नियमित रूप से सलामी बल्लेबाज रहे हैं। सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका जबरदस्त रिकॉर्ड है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कोहली की अनुपस्थिति में रोहित के आ जाने से भारतीय टीम काफी खुश होगी। इसकी वजह ये है कि आपको ड्रेसिंग रूम में ज्यादा अनुभव की जरुरत है। अब भारत के पास सिडनी टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने और उसके बाद चौथा मुकाबला भी जीतकर 3-1 से सीरीज जीतने का शायद बढ़िया मौका है।”

लक्ष्मण ने आगे कहा, “रोहित अपना कौशल दिखाना चाहेंगे क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी बल्लेबाजी शैली आस्ट्रेलियाई विकेटों के अनुकूल है। अगर वह क्रीज पर पांव जमा लेते हैं और नई गेंद का अच्छी तरह से सामना कर लेते हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह एक बड़ा शतक लगाएंगे।”

32 साल के रोहित शर्मा ने 32 टेस्ट मैचों में अब तक 2141 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.