अभिनेत्री करीना कपूर खान ने ‘जब वी मेट’ के सेट से पुरानी तस्वीर शेयर की हैं। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में करीना के साथ अभिनेता शाहिद कपूर लीड में नजर आए थे।
तस्वीर में, करीना, इम्तियाज अली और शाहिद कपूर प्लेबैक मॉनिटर में देख रहे हैं। करीना ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “मुझे तो लगता है लाइफ में जो कुछ इंसान रीयल में चाहता है, एक्चुअल में उसे वहीं मिलता है।”
करीना कपूर और शाहिद कपूर के करियर की चर्चित फिल्मों में शुमार जब वी मेट को 13 साल पूरे हो चुके हैं। करीना और शाहिद ने जब इस फिल्म में काम किया था तब तक उनका ब्रेकअप हो चुका था, बावजूद इसके शाहिद ने ही करीना को इस फिल्म में काम करने के लिए मोटिवेट किया था।
करीना, करण जौहर के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त का हिस्सा हैं। फिल्म में विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रणवीर सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। कोरोना महामरी की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म का उत्तराखंड में शेड्यूल पूरा किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.