चंपावत: ITI छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर है!

उत्तराखंड में आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है।

चंपावत में जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज बंद नहीं होगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी के दखल के बाद शासन ने कालेज को बंद करने का फैसला फिलहाल वापस ले लिया गया है। मंगलवार से कालेज में फर्स्ट ईयर के छात्रों की काउंसलिंग भी शुरू हो जाएगी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रभारी रोहित जोशी ने बताया कि ऑनलाइन काउंसलिंग करने के आदेश मिल चुका है। पहले साल के एंट्रेंस के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद आइसीटीई ने पहले ही पॉलीटेक्निक को मान्यता दे दी थी। इसके बाद भी प्राविधिक शिक्षा निदेशक ने यहा नए प्रवेश के लिए काउंसलिंग पर रोक लगा दी थी। उन्होंने ये भी बताया कि कालेज के नए भवन को भी उच्च शिक्षा विभाग को देने के आदेश जारी हो गए थे। उन्होंने बताया कि यहां से पहले और दूसरे साल के छात्रों को दूसरे कालेजों को शिफ्ट करने के आदेश में अभी बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि 2014 में खुला पॉलीटेक्निक कालेज अभी नगर पालिका के किराए के भवन में चल रहा है। जगह की कमी की वजह से यहां सिर्फ एक मात्र इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन ट्रेड चल रहा है। फिर से कालेज का संचालन शुरू करने के आदेश के बाद अब इसे जल्द नए भवन में शिफ्ट होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.