एक्ट्रेस कृति सेनन के पैरेंट्स को क्यों शर्मिंदा होना पड़ा?

एक्ट्रेस कृति सेनन के पैरेंट्स को अपनी बेटी के स्टारडम की वजह से एक बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इसका खुलासा खुद कृति सेनन के पिता पैरेंट्स राहुल सेनन और मां गीता सेनन ने की।

दरअसल द कपिल शर्मा शो में अर्जुन पटियाला फिल्म की स्टारकास्ट दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन और वरुण शर्मा मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान शो में तीनों से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल भी पूछे गए। शो में कृति सेनन के पैरेंट्स भी पहुंचे थे। उनसे भी शो के दौरान जब इस तरह का सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया किया कि बेटी के मशहूर होने की वजह से एक बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

कृति सेनन के पैरेंट्स ने बताया कि दोनों एक बार सेल के दौरान कपड़े खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और ये गॉसिप करना शुरू कर दिया था कि कैसे एक्ट्रेस के पैरेंट्स सेल से कपड़े खरीदने आए हैं। कृति के पिता ने बताया कि इस वजह से उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा। जिसके बाद दोनों शॉप से तुरंत बाहर निकल गए थे।

शो के दौरान दिलजीत ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग प्रोजेक्ट पर कई आर्टिस्ट के साथ काम किया है। वो इंडस्ट्री में हर किसी के साथ काम करने के दौरान सहज महसूस करते हैं। आपको बता दें कि कृति सेनन और दिलजीत की फिल्म अर्जुन पटियाला इस शुक्रवार 26 जुलाई को रिलीज हुई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ पुलिस का किरदार निभाया है, वही दूसरी तरफ कृति सैनॉन इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाते दिखी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.