अपने ही देश पाकिस्तान के लिए क्यों नहीं खेलना चाहते तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर?

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। यहां तक पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और रमीज राजा ने आमिर के इस फैसले को हैरान करने वाला बताया था।

अब खबर ये है कि मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के लिए खेलना ही नहीं चाहते। पाकिस्तान के अखबर ‘द ट्रिब्यून’ के मुताबिक उन्होंने ब्रिटेन की नागरिता के लिए आवेदन किया है। मोहम्मद आमिर लंदन में घर खरीदने की भी कोशिश कर रहे हैं। आमिर की पत्नी नरगिस मलिक ब्रिटिश नागरिक हैं। दोनों ने 2016 में शादी की थी।

आपको बता दें कि शुरुआत में 30 महीनों के लिए ब्रिटेन का वीजा मिलता है। बाद में अगर संबंधित शख्स तय मानकों को पूरा करता है तो उसे वहां की स्थायी नागरिकता और ब्रिटिश पासपोर्ट मिल सकता है। स्पाउस वीजा मिलने के बाद शख्स ब्रिटेन में जिंदगी गुजारने के लिए काम भी कर सकता है।

अखबार में दावा किया गया है कि आमिर के साथ पाकिस्तान के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ी उनके संन्यास लेने के फैसले से हैरान नहीं हैं। खबरों के मुताबिक खिलाड़ी जानते हैं कि आमिर ना तो अब पाकिस्तान में रहना चाहते हैं और ना ही पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं। वो इंग्लैंड और दुनियाभर की T-20 लीग में खेलना चाहता है।

फिक्सिंग में फांस बनेगी मुश्किल!

जानकारों का मानना है कि मोहम्मद आमिर को स्थायी ब्रिटिश नागरिकता लेने में परेशानी आ सकती है, क्योंकि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग केस में ब्रिटेन की ही कोर्ट ने दोषी पाया था। इस केस में पाकिस्तान का ये गेंदबाज जेल की सजा भी काट चुका है। जानकारों क मुताबिक ब्रिटेन का गृह विभाग आमिर को स्थायी नागरिकता देने पर आपत्ति जता सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.