बीजेपी और पीएम मोदी से अलग राय रखने पर एक्ट्रेस को दी भद्दी गालियां, अभिनेत्री ने शेयर किया स्क्रीन शॉट

पीएम मोदी की प्रचंड जीत के बाद एक तरह जहां ज्यादातर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वो कई लोग ऐसे भी हैं किसी ना किसी बात को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।

इन आलोचकों को सोशल मीडिया पर कई लोग भद्दी गालियां देने के साथ ही ट्रोल भी कर रहे हैं। दो दिन पहले ही फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यपर ने पीएम को जीत की बधाई देते हुए उनसे एक सवाल भी पूछा था कि ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए जो लोग उनकी बेटी को भद्दी गालियां दे रहे हैं। अनुराग कश्यप ने संबंधित ट्वीट कर स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब मॉडल और अभिनेत्री टीना सिंह ने भी ऐसा ही एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक मोदी समर्थक उन्हें भद्दी गालियां दी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

टीना सिंह उस समर्थक की पोस्ट का स्क्रीन शॉट अपनी वॉल पर शेयर किया है जो उन्हें भद्दी गालियां और यौन हिंसा की धमकी दे रहा था। स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए टीना ने लिखा, ‘’मुबारक हो हिंदुस्तान, मिलिए उन लोगों से जिसे आपने चुना है। मैं उम्मीद करती हूं कि सभी मां-बहनें और बेटियां इसे पढ़ रही होंगी। टीना के इस पोस्ट के बाद कई लोग तो उनकी बात से सहमत दिखे। जबकि कई लोगों ने कहा हर चीजों के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार नहीं हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों मोदी समर्थक के गालियां लिखने की आलोचना की।

आपको बता दें कि टीन सिंह एक कॉफी के विज्ञापन के बाद चर्चा में आईं। टीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत सोनाक्षी सिन्हा और अनुराग कश्यप की फिल्म अकीरा से की थी। टीन सोशल मीडिया में बीजेपी की नीतियों के खिलाफ जमकर लिखती हैं।

निजी जिंदगी की बात करें तो टीना सिंह पंजाब की रहने वाली हैं। उनकी स्कूलिंग पंजाब से ही हुई। इसके बाद वो दिल्ली आ गईं। जहां से उन्होंने एक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में पीआर के तौर पर काम किया। फिर उन्होंने गोवा में बारटेंडर के तौर पर नौकरी की और फिर वे मुंबई चली गईं थी। यहां उन्होंने पहले मॉ़डलिंग शुरू की। उसके बाद फिल्म में काम किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.