हेमकुंड साहिब: 1 जून से खुलेंगे कपाट, जीतोड़ मेहनत कर सेना ने रास्ते को किया तैयार, जवानों के जज्बे को सलाम

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 1 जून से खुल जाएंगे।

हेमकुंड साबिह की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेना के जवान और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के स्वंय सेवक दिन राहत मेहनत से जुटे हुए हैं। सेना के 40 जवान जीतोड़ मेहनत कर रास्ता तैयार करने में जुटे हुए हैं। समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के रास्ते में बर्फ के चट्टान हैं, जिन्हें हटाया जा रहा है।

शीतकाल के दौरान हुई भारी बर्फबारी और मौसम की परेशानियां हिमालय के 5वें धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा से जुड़ी तैयारियों के लिए चनौतियां बनी हुई हैं। बावजूद इसके जवानों का जोश कम नहीं हो रहा है।

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु आसानी से यात्रा कर सकें इस बात को ध्यान में रखकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाया जा चुका है। इसके साथ ही अटलाकोटी में 150 मीटर लंबे हिमखंड के बीच से चार फीट गहरा रास्ता भी तैयार कर लिया गया है।

सेना के जावन अब पैदल मार्ग को चौड़ा करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा जवानों ने दरबार साहिब जाने वाले दो और लंगर जाने वाले एक रास्ते को खोल दिया है। हालांकि, हेमकुंड साहिब का पवित्र सरोवर भी अभी भी बर्फ की चादर में ढंका हुआ है। सरोवर के ऊपर करीब 8 फीट से ज्यादा बर्फ जमी हुई है। श्रद्धालुओं स्नान कर सकें, इसके लिए जवानों ने सुरक्षा चेन तक हिमखंड को हटा दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.