नागिन सीरियल की शुरुआत मौनी रॉय से ही हुई थी और मौनी रॉय ने इस सीरियल को नई बुलंदियों पर पहुंचाया था। जिसके इसके बाद नागिन-2 आया, और फिर नागिन 3 की शुरूआत हुई।
एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन-3 काफी टीआरपी बटोरता है। नागिन-3 में अब मौनी रॉय की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में इस शो से दर्शकों की उम्मीद और भी बढ़ गई है। इसी उम्मीद पर खरे उतरने के लिए मौनी इन दिनों काफी मेहनत करते नज़र आ रही हैं। जहां एक तरफ मौनी की अदाएं लोगों को लुभातीं हैं, वहीं दूसरी तरफ मौनी का डांस दर्शकों को काफी पंसद आता है। इसलिए अब नागिन-3 में मौनी रॉय ‘प्रचंड’ नागिन डांस करती दिखाई देनी वाली हैं।
हाल ही में कलर्स के शो नागिन-3 के सेट से कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें मौनी रॉय डांस की प्रैक्टिस करती नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही वायरल वीडियो में मौनी गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नागिन के हर सीजन में बीन पर मौनी का प्रचंड डांस शो में चार चांद लगाता है।
सामने आई वीडियो में मौनी के साथ-साथ सुरभि ज्योति भी आपको डांस की प्रेक्टिस करती दिखाईं दे रही हैं। इसका मतलब है कि अब आगे आने वाले एपीसोड में मौनी रॉय का ‘प्रचंड’ डांस देखने को मिलेगा, जो काफी रोमांचक रहेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.