वाराणसी के ज्योतिषियों ने कर दी भविष्यवाणी, पढ़िए किसकी बनने जा रही है सरकार

लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित हो जाएंगे। गुरुवार को इस ये पता चल जाएगा कि आखिर मोदी दोबारा सत्ता पर काबिज होंगे या फिर किसी और की सरकार बनेगी।

चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ज्योतिषियों ने इस बात की भविष्यवाणी कर दी है कि आखिर किसकी सरकार बनने जा रही है। वाराणसी के ज्योतिषियों के अनुसार, देश में राजनीतिक अस्थिरता के आसार हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि, राहु और गुरु की तिकड़ी एग्जिट पोल के आंकड़ों को बिगाड़ सकती है, और इससे केंद्र में नई सरकार बनाने में कुछ परेशानी आ सकती है।

वाराणसी के ज्योतिषियों के मुताबिक,  ग्रहों की ये स्थिति बीजेपी को लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी तो बना सकती है, लेकिन हो सकता है कि बीजेपी बहुमत तक न पहुंच सके। पंडित ऋषि द्विवेदी के अनुसार, ग्रहों की स्थित के कारण लोकतंत्र में अस्थिरता है और ये चुनाव के परिणामों में दिखेगा।

उन्होंने कहा, “ग्रहों की इस स्थिति के कारण कोई भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। एनडीए को 220-240 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा 140-160 सीटों तक रह सकती है। यूपीए को 110-140 सीटें मिल सकती हैं।”

द्विवेदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं, जो अपना आधार भी बढ़ाएंगी।

एक अन्य ज्योतिषी पंडित दीपक मालवीय ने भी कहा कि सरकार गठन में काफी परेशानी आ सकती है और नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत भविष्य भी संकेत देता है कि सरकार गठन के लिए उन्हें समझौते करने पड़ सकते हैं। मालवीय ने कहा, “पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय, मिजोरम, आंध्र प्रदेश और केरल की पार्टियां सरकार गठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।”

कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी अपना स्थिति मजबूत करेगी और उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा, लेकिन दिल्ली की कुर्सी से दूर रहेगी।

ज्योतिषी गणेश प्रसाद मिश्र भी अन्य दोनों ज्योतिषियों के अनुमान से सहमत हैं, बल्कि वो ये भी कहते हैं कि ग्रहों की स्थित के कारण 16वीं लोकसभा के कई चेहरे 17वीं लोकसभा में नहीं दिखाई देंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.