Categories: EntertainmentNews

मुंबई: बुरे फंसे अभिनेता आदित्य पंचोली, हो सकती है गिरफ्तारी!

अक्सर विवादों में रहने वाले अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके ऊपर एक कार मैकेनिक को धमकी देने का आरोप लगा है।

आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। एक कार मैकेनिक ने उनके ऊपर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कार मैकेनिक के मुताबिक, उसने आदित्य पंचोली से कार रिपेयरिंग के 2 लाख 82 हजार 158 रुपये की मांग की थी। कार रिपेयरिंग का पैसा मांगने पर आदित्य मंचोली ने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह रही। अगर यह मामला सच पाया गया तो आदित्य पंचोली की गरफ्तारी भी हो सकती है।

आदित्य पंचोली विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसके अलाव भी आदित्य पंचोली पर कई मामले दर्ज हैं। मौजूदा विवाद के आलाव एक वीडियो को लेकर भी पंचोली सुर्खियों में है। 500 करोड़ रुपये के हवाला कांड के आरोपी अफरोज फत्ता के साथ आदित्य पंचोली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंचोली फत्ता के साथ सूरत के एक अस्पताल में मरीजों के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फत्ता फिलहाल जमानत पर है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.