रूस: दो जहाजों में भीषण आग लगने से 14 की मौत, मरने वालों में कई भारतीय शामिल

रूस और क्रीमिया को अलग करने वाले केर्च जलडमरू मध्य के पास भीषण आग लगने से कई भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। तुर्की और भारत के नाविकों को मिलाकर 14 लोगों की मौत हुई है।

दोनों ही जहाजों में भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। क्रीमिया के प्रधानमंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि दोनों जहाजो में सोमवार रात को तेल स्थानांतरित करते वक्त भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है।

दोनों जहाजों पर 32 क्रू सदस्य सवार थे। जहाज कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य थे, जिनमें 8 भारतीय और 9 तुर्की के नागरिक थे, जबकि मेस्ट्रो जहाज में 7 भारतीय और 7 तुर्की और एक लीबिया का प्रशिक्षु सवार था। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके है और 12 लोगों को बचाया जा चुका है। बाकी किसी के बचने की संभावना नहीं है।दोनों ही पोत पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 week ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 week ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 week ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 week ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

2 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

This website uses cookies.