सुशांत केस: NCB का दीपिका, श्रद्धा, सारा को समन, ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान सारा के साथ थे सुशांत, खुलेंगे राज?

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही एनसीबी की तलवार कई बड़े फिल्मी सितारों पर लटक गई है।

रिया की गिरफ्तारी की बाद अब एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच से जुड़े एनसीबी अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के लिए दीपिका, सारा, श्रद्धा, रकुल को समन दिया गया है। इनके अलावा, एनसीबी ने फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा को भी समन किया है।

ड्रग्स प्रवर्तन एजेंसी ने दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अन्य एनसीबी अधिकारी ने बतायाकि एजेंसी ने खंबाटा, रकुल, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को 24 सितंबर को दीपिका और करिश्मा को 25 सितंबर को और सारा और श्रद्धा को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

खबरों के मुताबिक, दीपिका इनदिनों गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही है। एजेंसी ने इन अभिनेत्रियों को ये नोटिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स से जुड़ी जांच के सिलसिले में दिया है।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान इनके ड्रग्स के बारे में चर्चा करने के कथित चैट सामने आ रहे थे, जिसके सिलसिले में समन दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक, मिरांडा, सुशांत के निजी स्टॉफ दीपेश सावंत समेत 16 लोगों को एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है। अधिकारी ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि एजेंसी ने दिया मिर्जा को समन भेजा है। इससे पहले दिन में, एनसीबी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ जारी रखी। सुशांत 14 जून को बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। साहा के अलावा, एनसीबी ने मधु मंटेना वर्मा से भी पूछताछ कर रही है, जिन्होंने उड़ता पंजाब और गजनी जैसी ब्लॉकबास्टर मूवी दी हैं।

अभिनेत्री सारा अली खान से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। बताया जाता है कि उत्तराखंड में फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत ड्रग्स लिया करते थे। इस फिल्म में सारा मेन हिरोइन की लीड रोल में थीं। सारा पर भी ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। ऐसे में सारा से पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

7 minutes ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

40 minutes ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

52 minutes ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

This website uses cookies.