गाजीपुर के जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस गाजीपुर रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस गाजीपुर रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपजिलाधिकारी एवं सिविल डिफेंस के जिला समन्वयक श्री विनोद जोशी (एसडीएम) ने किया। उन्होंने कहा, “रक्तदान जीवनदान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे दाता स्वस्थ रहता है और जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।”
चीफ वार्डेन संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस गाजीपुर रक्तदान शिविर में कई लोगों ने भाग लिया। प्रमुख दाताओं में आकाशदीप (डिप्टी वार्डन), अभिषेक सिंह (घटना नियंत्रक), गोपाल वर्मा, डॉ. स्वतंत्र सिंह, सन्दीप मिश्रा, संतोष केशरी, गौतम कुमार, सन्दीप सिंह, नवीन राय, जयन्त राय, शुभम अग्रवाल, अर्पित, आशीष राय, आलोक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, विशाल चौरसिया, अभिषेक कश्यप, वीरेन्द्र जी और शीर्षदीप शामिल रहे।
इसके अलावा साकेत सिंह, सारिका, खुशी और इम्तियाज ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया।
इस गाजीपुर रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविरों से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है और समाज में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.