91 साल की हुईं सुरों की सरताज लता मंगेशकर, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई

आवाज की जादूगर और सुरों की सरताज लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। वो 91 साल की हो गई हैं।

लता मंगेकशकर के जन्मदिन पर सुबह से ही उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “आदरणीय लता दीदी से मैंने बात की और उन्हें जनमदिन की शुभकामनाएं दी। उनके अच्छे स्वास्थ और लंबी आयु की कामना करता हूं। लता दीदी का नाम हर घर में जाना जाता है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे उनका प्यार और आशीर्वाद मिला है।”

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लता मंगेशकर ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”महान गायिका, स्वर कोकिला भारत रत्न आदरणीय लता मंगेशकर(दीदी) को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई, शुभकामनायें। देश की इस सांस्कृतिक विरासत को ईश्वर सदैव स्वस्थ और प्रसन्नचित रखे। अदभुत प्रतिभा की धनी स्वर कोकिला पर पूरे देश को गर्व है।

आपको बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। गायिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.