उत्तराखंड स्पेशल: कोरोना काल में लोगों को मिला रोजगार का नया जरिया!, जानिये कैसे आप भी कमा सकते हैं लाखों?

उत्तराखंड के पहाड़ों में कई प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल कई प्रकार के दवाइयों क बनाने में होता आया है।

अब यही पौधे काश्तकारों के लिए अच्छे रोजगार का जरिया बन रहे हैं। चंपावत में लॉकडाउन महामारी के बीच घर लौटे कई प्रवासी इन दिनों आंवला और तेजपात बेचकर अपना घर चला रहे हैं। आंवला 60-80 रुपये किलो और 180-200 रुपये किलो बेचा जा रहा है। आपको बता दें कि चंपावत में आंवला और तेजपात की पैदावार घाटी वाले इलाकों में काफी तादाद में होती है। चंपावत के मंच तामली क्षेत्र, सूखीढांग, बनलेख, लोहाघाट के पंचेश्वर, पुल्ला, बाराकोट के गल्लागांव, तड़ीगांव, नौमाना और पाटी के भिंगराड़ा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में आंवला होता है। इन इलाकों में तेजपात की खेती भी होती है।

वैसे तो तेजपाल और आंवा ज्यादातर बड़े काश्तकार डिमांड के आधार पर किलो के हिसाब से बेचते थे। लेकिन इस बार बड़ी तादाद में लोगों के रोजगार छिनने की वजह से सब्जी और किराना की दुकान में भी तेजपात और आंवला बिक रहा है। ज्यादातर प्रवासियों ने इसे सीजनल रोजगार का जरिया बना लिया है। कई लोगों ने तो इस सीजन में आंवला, तेजपात के अलावा हरड़, बड़ी इलायची, नीम वगैरह के पौधे भी लगाए हैं।

जिस तरह से इस सीजन में बड़ी तादाद में लोगों ने इसे अपना व्यवसाय बनाया है। उसे देखते हुए कई काश्तकारों का मानना है कि अगर औषधीय पौधों के रोपण के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया जाए तो जिले में जड़ी बूटी उत्पादन बढ़ सकता है। इससे रोजगार के जरिये भी बढ़ेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.