Categories: EntertainmentNews

निक जोनस की हुईं प्रियंका चोपड़ा, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। अब दो दिसंबर को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस एक दूसरे के हो गए हैं। जोधपुर में शनिवार को दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। समारोह में कपल्स ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को साक्षी मानकर साथ निभाने की कसमें लीं।

 

प्रियंका और जोनस की शादी के रीति-रिवाज निक के पिता पॉल केविन जोनस ने पूरे करवाए।आपको बता दें कि पॉल केविन अमेरिका में पादरी रह चुके हैं। अब 2 दिसंबर को ये जोड़ा हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करेगा। शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा मुंबई में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा। मुंबई में होने वाले रिसेप्शन की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

 

 

 

शादी में दोनों परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास मेहमान शामिल हुए। जोधपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा की शादी में शरीक होने के लिए विदेशी मेहमानों ने जमकर मस्ती की। वे एयरपोर्ट से बाहर आते ही खुशी के मारे नाचने लगे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.