Categories: IndiaIndia NewsNews

लखनऊ की रैली में दिखा राजा भैया का दम, क्या यूपी की राजनीति में ये बदलाव की बयार है ?

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को लखनऊ में एक रैली की। जिसमेंं करीब 2 लाख लोग जुटे। रैली के सफल आयोजन के बाद दूसरे राजनीति दलों में हलचल मच गई है।

स्वर्णों की राजनीति करने वाले प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपनी नई पार्टी ‘जनसत्ता’ का औपचारिक ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को राजा भैया ने लखनऊ के रामाबाई अंबेडकर पार्क में एक रैली की। जिसमें करीब 2 लाख लोग जुटे। लोगों को लखनऊ लाने के लिए राजा भैया की तरफ से एक ट्रेन भी बुक की गई थी। इसी रैली में उन्होंने अपनी पार्टी का औपचारिक ऐलान किया। अपने सियासी सफर के 25 साल पूरे होने पर राजा भैया की तरफ से की गई लखनऊ रैली कई मायनों में सफल रही। मायावती के बाद लखनऊ के रमाबाई पार्क में यह सबसे बड़ी रैली रही। रैली के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल है। दूसरी राजनितिक पार्टियों को अब सवर्णों के वोट खिसकने का डर सताने लगा है।

[wpvideo GH283xZv]

रैली में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप ने किसानों, जवानों, मजदूरों को अपनी पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान वो सवर्णों को साधना नहीं भूले। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए राजा भैया ने दूसरे राजनीतिक दलों पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनसत्ता सभी को साथ लेकर चलेगी। कुंडा से विधायक राजा भैया ने रेप और हत्या के बाद पीड़ित को जाति के आधार पर मुआवजा मिलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसी भी जाति का हो सरकार को उसकी मदद करनी चाहिए। रैली से एक दिन पहले गुरुवार को प्रतापगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी सभी को साथ लेकर चलने की बात कही थी।

[wpvideo XolSdJoE]

आपको बता दें कि 30 नवंबर 1993 को राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। 25 साल से वो लगातार यहीं से विधायक बन कर विधानसभा तक पहुंचते रहे हैं। कई सरकारों में वो मंत्री भी रह चुके हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.