Categories: Entertainment

प्रियंका चोपड़ा के घर बैंड, बाजा, बारात की तैयारी, दुल्हन की तरह सजा घर

प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। 3 दिसंबर को क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी होगी। देसी गर्ल के घर भी शादी की तैयारियां शुरू हो गई है।

बॉलीवुड सेंसेशन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। 3 दिसंबर को क्रिश्चियन ट्रेडिशन के मुताबिक शादी होगी। निक जोनस शादी के लिए भारत पहुंच चुके हैं। देसी गर्ल के घर भी शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा के घर की बताया जा रहा है। तस्वीरों में घर दुल्हन सा सजा नजर आ रहा है। इसी के साथ ही प्रियंका के घर गेस्ट के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं। खबर ये भी आ रही है कि दोनों 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपनी शादी के दिन उदयपुर जाएंगी, जहां से वो हेलिकॉप्टर से जोधपुर के उम्मैद भवन उतरेंगी। यहां पर एक हैलीपैड बनाया जाएगा। खबरों के मुताबिक 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हैलीकॉप्टर बुक किया गया है। ये 29 को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस लैंड करेगा। हालांकि अब तक प्रियंका और निक जोनस की तरफ से शादी की डेट की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं गया है।

आपको बता दें कि दोनों ने 18 अगस्त को पारंपम्परिक हिंदू रीति-रिवाजों से रोका और सगाई मुंबई में की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.