Categories: IndiaNews

राहुल बोले, देश को लूटने वालों को पीएम मोदी ने भागने दिया, भ्रष्टाचार पर प्रहार की कर रहे हैं बात

दशकों तक कांग्रेस शासन के दौरान देश का विकास नहीं होने के पीएम मोदी के आरोप पर राहुल गांधी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये उन सभी लोगों का अपमान है, जिन्होंने राष्ट्र का निर्माण किया।

राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी जनसभा में कहा, “मोदी जी का कहना है कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले भारत सो रहा था। यह उन सभी भारतीयों का अपमान है, जिन्होंने इस राष्ट्र का निर्माण किया।” उन्होंने कहा कि मोदी पहले अक्सर नौकरियों के सृजन और भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की बात किया करते थे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह सब भूल गए।

उन्होंने कहा, “मोदी अक्सर कहते थे कि मुझे प्रधानमंत्री मत बनाइए, मुझे देश का चौकीदार बनाइए। प्रधानमंत्री बनने के पहले वह अक्सर नौकरियों के सृजन, किसानों के लिए दाम की बात करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद वह सब कुछ भूल गए।”

राहुल ने कहा कि राजस्थान में जिन युवाओं से उन्होंने बात की, वे सभी बेरोजगार थे। किसानों ने उनके उत्पाद के सही दाम नहीं मिलने की शिकायत की। राहुल ने काले धन के मुद्दे को लेकर मोदी के खिलाफ हमला बोला और संकेत दिया कि मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने व्यापारी विजय माल्या की बैंकों से भारी ऋण लेकर उसे चुकाने में विफल रहने पर भारत से भागने में उसकी मदद की।

उन्होंने कहा, “उन्होंने आपसे कहा था यह (नोटबंदी) काले धन के खिलाफ लड़ाई है, लेकिन हुआ ये कि उनके धनाढ्य मित्रों ने अरबों रुपये की काली कमाई को सफेद में बदल दिया। कुछ महीनों बाद नीरव मोदी 35 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर भाग गया। एक अकेला शख्स मनरेगा का पूरे एक साल का बजट लेकर फरार हो गया।”

उन्होंने कहा, “देश से भागने से पहले माल्या ने जेटली से मुलाकात की थी और जेटली ने उसे भागने दिया। यह है मोदी की काले धन के खिलाफ लड़ाई।”

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.