फोटो: @TheRaghav_Juyal
उत्तराखंड के रहने वाले अभिनेता और डांसर राघव जुयाल ने वेब सीरीज ‘अभय 2’ में विलेन की भूमिका निभाई है।
निगेटिव रोल को निभाने के लिए उन्होंने कैसे खुद को तैयार किया, इस बारे में खुद उन्होंने जानकारी दी है। राघव ने कहा, “एक अभिनेता के लिए संदर्भों को देखना बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि अभिनय से मतलब किसी के व्यक्तिगत अनुभव से है कि वह उस विशेष क्षण में कैसा महसूस करता है और चरित्र के साथ कितनी सहानुभूति रखता है।”
‘एबीसीडी 2’ के अभिनेता ने कहा, “मेरे अनुसार, एक व्यक्ति न सिर्फ शिल्प के बारे में सीखता है, बल्कि अभिनय करते समय वो खुद के बारे में काफी कुछ सीखता और अनुभव करता है। कई बार हम ऐसे रोल निभाते हैं, जिनके बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा होता है। उदाहरण के लिए, जो चरित्र मैंने निभाया है, वो मुझसे अलग है, ऐसे में मुझे उसके काम और प्रतिक्रियाओं को समझने के लिए एक समानांतर विचार प्रक्रिया रखनी पड़ी।”
आठ एपिसोड की इस सीरीज में एक इन्वेस्टिगेटिव ऑफिसर के रूप में कुणाल खेमू नजर आते हैं। केन घोष द्वारा निर्देशित यह शो जी5 पर दिखाया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.