उत्तराखंड के राघव जुयाल ने 13-13 घंटे प्रैक्टिस कर बनाई जगह, डांसिंग से अभिनय तक छोड़ी अमिट छाप

उत्तराखंड के अभिनेता, डांसर और टीवी होस्ट राघव जुयाल का कहना है कि वह सोच समझकर अपनी डांसर वाली छवि से दूर नहीं जा रहे हैं।

राघव ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह वेब सीरीज ‘अभय 2’ में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साल 2003 में डांस बेस्ड शो डांस इंडिया डांस 3 पर अपनी परफॉर्मेंस के चलते मशहूर हुए राघव कई ऐसी फिल्मों में भी नजर आए, जिनका कॉन्सेप्ट डांस रहा है जैसे कि ‘एबीसीडी 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी।’

डांसिंग से लेकर अब एक्टिंग, क्या राघव अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रहे हैं?  उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है। मैं एक परफॉर्मर हूं। किशोर कुमार भी गाते थे और एक्टिंग भी करते थे। डांस में आप अपनी बॉडी का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं और भावनाओं को चेहरे के भावों से व्यक्त करते हैं। अभिनय में आप भावनाओं से खेलते हैं, डांस के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ये दोनों एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं क्योंकि दोनों ही चीजों में आपको भावनाओं के साथ खेलना पड़ता है।”

अभिनय में उनका कैसे आना हुआ? इस पर उन्होंने कहा, “किसी एक समय में कुछ भावों को जाग्रत करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसे सीखने के लिए मैंने तीन साल तक ट्रेनिंग ली है क्योंकि मुझे अपने भाव पसंद ही नहीं आ रहे थे और फिल्म नवाबजादे (2018) में मुझे अपना काम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इन सबके मद्देनजर मेरे दिमाग में एकाएक कुछ आया और मैंने डांसिंग में अपना अधिक प्रयास डाला और इसके लिए मैंने हर रोज 13-13 घंटे तक प्रैक्टिस किया।”

राघव ने आगे बताया, “मैंने महसूस किया कि मुझे अभिनय में भी प्रशिक्षण की जरूरत है इसलिए मैंने इस पर भी ट्रेनिंग लेना शुरू किया और ऑडिशंस दिए और फिर सारी चीजें हुईं।”

dixitmona

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.