Categories: EntertainmentNews

साइना नेहवाल की जिंदगी का ‘बेस्ट मैच’

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पी. कश्यप से शादी कर ली है। दोनों बैडमिंटन प्लेयर्स ने कोर्ट में शादी की। साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।

भारतीय बैडमिंटन सनसनी साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने पी. कश्यप से शादी कर ली। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। हालांकि धार्मिक रीति-रिवाज से शादी 16 दिसंबर को होगी। इसी दिन हैदराबाद में रिसेप्शन भी होगा। साइना नेहवाल करीब 10 साल से बैडमिंटन स्टार पी. कश्यप के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तों को सार्वजनिक किया था।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए साइन नेहवाल ने लिखा ”बेस्ट मैच ऑफ माइ लाइफ…जस्ट मैरिड।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को 16 दिसंबर को शादी करना था, लेकिन दोनों ने शुक्रवार को कोर्ट मेंं शादी कर ली। हालांकि धार्मिक रीति-रिवाज से शादी 16 दिसंबर को ही होगी। कुछ दिन पहले ही पारुपल्ली कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की थी।

20 खिताब अपने नाम कर चुकीं वर्ल्ड नंबर 10 बैडमिंटन प्लेयर साइन नेहवाल ने साल 2012 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वहीं 32 साल के कश्यप ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं।

 

 

wahidnewsnukkad

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.