Categories: IndiaIndia NewsNews

नेपाल में अब क्यों नहीं चलेंगे भारत के नए करेंसी नोट?

नेपाल की सरकार ने 200, 500 और 2000 के नए भारतीय करेंसी नोट को बैन कर दिया है। अब वहां ये नोट चलन में नहीं होंगे।

नेपाल में अब भारत के नए करेंसी नोट मान्य नहीं होंगे। वहां की सरकार ने 200, 500 और 2000 के नोट को तत्काल प्रभाव से अवैध घोषित कर दिया है। हालांकि 100 रुपये के नोट अब भी चलन में होंगे। बताया जा रहा है कि 2016 में नोटबंदी के बाद से ही 500 और 1000 रुपये के नोट नेपाल में फंसे हुए हैं।

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद भारत सरकार द्वारा नए नोट लाने के बाद नेपाल सरकार ने भारतीय मुद्रा को लेकर कोई फैसला नहीं लिया था। तबसे ही नेपाल में भारतीय नोट उसी प्रकार चलन में थे। नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद वहां काम कर रहे नेपाली मजदूरों के साथ ही भारत से नेपाल जाने वाले लोवर मिडिल क्लास और मिडिल क्लास के कई पर्यटक प्रभावित होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल साल 2020 को ‘विजिट नेपाल ईयर’ के तौर पर मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से वहां नए भारतीय नोटों पर रोक लगाई गई है। एक अनुमान के  मुताबिक इस साल करीब 20 लाख लोग नेपाल पहुंचेंगे, जिनमें बड़ी संख्या भारतीयों की होगी।

araashok

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.