Categories: EntertainmentNews

वीडियो: बेहतरीन एक्टिंग करने वाले सलमान सटीक निशाना भी लगाते हैं!

सलमान खान का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो स्पोर्टी लुक में तीरंदाजी करते नजर आ रहे हैं।

बॉलीविड सुपस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाते ही हैं। अपने हुनर की बदौलत फैंस के दिलों पर भी राज करते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान बहुत अच्छी पेंटिंग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं वो बहेतरीन तीरंदाज भी हैं। सलमान खान की इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो री है। जिसमें वो तीरंदाजी करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि वो बेहरतीन निशाना लगा रहे हैं। दरअसल सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसी दौरान समय मिलने पर तीरंदाजी में हाथ आजमाते नजर आए। वीडियो में सलमान खान स्पोर्टी लुक में तीरंदाजी करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ से कुछ ऐसा तीर निशाने लगाया, जो बोर्ड के बिल्कुल बीचों-बीच जाकर लगा।

आपको बता दें कि सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ एक साउथ कोरियन फिल्म एन ओड टू माई फादर का हिंदी रिमेक है। फिल्म आजादी के बाद देश में हुए बड़े इवेंट्स को एक आम नागरिक के दृष्टिकोण से दर्शाती नजर आएगी। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी अहम रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक कैटरनी से पहले फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को एप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए सेलेक्ट किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

17 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.