Categories: IndiaIndia NewsNews

ठंड का ‘थर्ड डिग्री’, तस्वीरों में देखें कैसे बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है?

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों को घने कोहरे का सामना कर पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में जबरदस्ती बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगाया हुआ है।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के हुई हल्की बारिश ने यहां ठंड और बढ़ा दी है। उधर जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फ का डेरा है। गिरते पारे के बीच लगातार हो रही बर्फबारी से जीवन अस्त व्यस्त है। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और पहाड़ी इलाकों में ऐसी ही बर्फबारी की आशंका जताई है। लिहाजा आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।

कश्मीर में बर्फबारी की वजह से ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में हैं। कारगिर में तापमान शून्य से 15.6 डिग्रि सेल्सियस तक गिर गया है। बर्फबारी की वजह से शनिवार से श्रीनगर एयरपोर्ट से कोई विमान उड़ान नहीं भर सका। खबर लिखे जाने तक विमान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वो उड़ान भर सकें। प्रचंड बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। पेड़ों के ऊपर भी बर्फ की मोटी चादर फोम की तरह जमी है. एक इंच भी जमीन का दर्शन मुश्किल हो गया है।

कश्मीर की ही तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी लागातार हो रही बर्फबारी ने लोगों का जीनी दुश्वार कर रखा है। दोनों प्रदेशों में जबरदस्त बफर्बारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। बाबा केदारनाथ में तो एक फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी हैं। मंदिर के आस-पास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं।

केदारनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार तक हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वेस्टर्न डिसटर्बेंस की वजह से हिमाचल प्रदेश में मौसम और बिगड़ सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.