Categories: Entertainment

शिल्पा शेट्टी ने हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया में लगाई ‘आग’, आप ने तस्वीरें देखीं ?

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शादी की नौवीं  सालगिरह का जश्न मालदीव में मना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मालदीव के हसीन पलों की तस्वीरों को पोस्ट किया है।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा बॉलीवुड के मशहूर कपल्स मेंं शुमार हैं। ये जोड़ी अक्सर अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रहती है। दोनों एक बार फिर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं। इस बार भी वजह सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर ही है। दरअसल शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा की शादी को नौ साल हो गए हैं। ये जोड़ी शादी की नौवीं  सालगिरह का जश्न मालदीव में मना रही है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंदरा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मालदीव के हसीन पलों की तस्वीरों को पोस्ट किया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर तस्वीरें डाली है। स्विम सूट में शिल्पा ने हॉटनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा “मालदीव के सूरज की धूप का आनंद उठाते हुए। अगर मेरे हाथ में हो तो मैं पूरी जिंदगी यहीं गुजार दूं।”

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर की है। शिल्पा ने पति के साथ लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर की है और कैप्शन मेंं लिखा “मैं तुम्हारे सरप्राइज, गेस्चर और बिग हार्ट से मैचअप नहीं कर सकती, लेकिन मेरे पास कोई ऐसा है जिनको मैं धन्यवाद दे सकती हूं कि उन्होंने हम दोनों को एक-दूसरे के लिए बनाया। मैं तुम्हें अपनी मौत तक प्यार करूंगी और अगर इसके बाद आगे भी जिंदगी है तो तब भी मैं आपको प्यार करूंगी। हैप्पी 9th एनिवर्सरी हबी…।”

सामने आईं फोटोज में शिल्पा बिकिनी में नजर आ रही हैं इसके अलावा वे समुद्र में स्विमिंग भी करती दिखीं।

शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंटर पर फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा ”ताजी हवा और ताजा खाना”

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकात लंदन में हुई थी। यहां शिल्पा 2007 में रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ जीतने के बाद पॉपुलर हुईं। वहीं राज भी बिजनेस की दुनिया में फेमस थे। दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। इस दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया। 22 नवंबर 2009 को दोनों ने शादी कर ली।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.