वीडियो: शिवराज ने कहा, चुनाव जीतने के बाद ‘लाहौर’ में ऐसा विकास करूंगा कि दुनिया देखती रह जाएगी

मध्य प्रदेश के लहार में चुनावी सभा को संबोधि करते हुए मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो वो लाहौर में जमकर विकास करेंगे।

मध्य प्रदेश विधासभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अपी सभाओं में वो कांग्रेस पर हमले तो कर रही रहे हैं, साथ वो विकास के बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं। शिवराज भिंड जिले की लहार विधानसभा में चुनावी सभा करने पहुंचे थे। इस दौरान सभा में विकास के वादे करते वक्त शिवराज की जुबान फिसल गई। फिर क्या था उन्होंने लहार को लाहौर कह दिया। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी सरकार आई तो लाहौर में जमकर विकास करेंगे। इनता विकास करेंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी कि विकास किसे कहते हैं।

[wpvideo InbxT9YS]

शिवराज भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी रसाल सिंह के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। यहां जब वो स्टेज से जनता को संबोधित कर रहे थे तब उनकी जुबान फिसल गई। गौरतलब है कि लहार कहने की बजाय शिवराज ने पाकिस्तान के शहर लाहौर का नाम ले लिया। लाहौर पाकिस्तान एक अहम शहर है। शिवराज की सभा का वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहें कि क्या मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान पाकिस्तान के लाहौर का विकास करेंगे या फिर लहार का विकास करेंगे?

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.